आज दूसरे दिन भी राज्य परियोजना कार्यालय विद्याभवन निशांतगंज पर पूर्व माध्यमिक विद्यालयो में कार्यरत अनुदेशको का धरना पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले गांधीगिरी तरीके से शांतिपूर्वक चलता रहा जिसमे आज सचिवालय में विशेष सचिव श्री डी पी सिंह,संयुक्त सचिव श्रीमती ममता श्रीवास्तव,अनुसचिव,अनुभाग 5 के सेक्शन ऑफिसर शैलेष प्रसाद तिवारी एवम् न्यायिक विभाग के अधिकारियो से बात संगठन के पदाधिकारियो के साथ जिसमे रणवीर सिंह(प्रदेश कोषाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष बाराबंकी),बृजेश त्रिपाठी(प्रदेश विधिक सलाहकार/जिलाध्यक्ष अमेठी),विवेक सिंह(प्रदेश विधिक सलाहकार/जिलाध्यक्ष रायबरेली) से संयुक्त रूप में हुयी, लेकिन ये प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया गया कि जब तक शासनादेश जारी नही होता तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा साथ ही शासन को चेतावनी देते हुये कल सुबह 12 बजे से अपने खून से माo मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव(शासन),प्रमुख सचिव(बेसिक), निदेशक सर्व शिक्षा अभियान को लिखा जायेगा एवम् साथ ही साथ धरने के समर्थन में एक हस्ताक्षर कार्यक्रम परियोजना कार्यालय से हज़रतगंज तक चलाया जायेगा।।
एक अपील समस्त अनुदेशक साथियो से कि समय की महत्ता समझते हुये आप सब अपना बहुमूल्य समय अपने सुरक्षित भविष्य के लिये राज्य परियोजना कार्यालय निशांतगंज लखनऊ पर दे,जिससे कि जल्द से जल्द आदेश जारी कराते हुये हम अनुदेशको पर लागू कराया जा सके,वार्ता की विस्त्रित जानकारी धरना स्थल पर दी जायेगी।।
धन्यवाद
आप का भाई
राकेश पटेल"सिंटू"
प्रदेश अध्यक्ष
पू.मा.अनुदेशक कल्याण समिति उ.प्र.
9455788206