Tuesday, January 24, 2017

आप सभी अनुदेशको की बेचैनी भी लाजमी है डर भी लाजमी

सम्मानित अनुदेशक साथियो को तेजस्वी का नमस्कार.....
साथियो हम आप सभी अनुदेशको  की बेचैनी भी लाजमी है डर भी लाजमी इस संसय की स्थिति में विचारो में भिनत्ता और आरोप भी लाजमी है।।।
क्योंकि सोच सोच का फर्क है जो जहाँ तक सोच पाता है उसका अपने स्तर से सोचने का नजरिया भी सही होता है।।
लेकिन कोई बात नही अगर आप लोगो ने नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है तो आपके विचारो को आरोपो को सुनना भी हमारी ही जिम्मेदारी बनती है अब वो चाहे सही हो या गलत।।।
एक तरफ जहाँ आप सभी अपने संघर्ष और त्याग की उम्मीद लिए बैठे है वही दूसरी तरफ  आप सभी के त्याग और संघर्ष को कामयाब बनाने के लिए रातों दिन प्रयास कर  रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा।।

साथियो हमारा काम ईमानदारी पुर्वक  और पूरी मेहनत से अपने कर्म को अंजाम देना है जिसके लिए हम अपनी तरफ से हर कोशिस कर रहे है और संघठन की तरफ से कोई कमी नही छोड़ी जा रही है।।।
हमे आप सभी के संघर्ष त्याग और अपनी ईमानदारी पुर्वक किये गए प्रयास पे पूरा भरोषा है की अनुदेशको को सफलता जरूर मिलेगा ।।
बाकि जिन साथियो  को  अपने ही संघर्ष और त्याग पे भरोषा नही है वो अपने तरीके से सोचने के लिए स्वतंत्र है और वक्त का इन्तजार करे मुझे भी उसी का इंतजार है।।।

अनुदेशक साथियो सपा सरकार ने हमको अपने ऐजेण्डा मे शामिल किया तो उसमे आपके संघर्ष व संघठन का प्रयास के कारण सफलता मिली ।
      अब कुछ ही दिनो मे भाजपा का ऐजेण्डा आने वाला है  उसमे भी सघठन ने काफी प्रयास किया है और निश्चित ही सफलता मिलेगी ।
साथियो संघठन की एक ही सोच हमेशा रहती है कि किसी भी तरह हम अनुदेशको का भविष्य बन जाये उसके संघठन हर स्तर पर प्रयास भी करता ।
          संघठन किसी पार्टी का नही है संघठन हमेशा उस पार्टी का साथ देगा जो हम अनुदेशको के भविष्य को बनाने के लिये अपने ऐजेण्डा मे शामिल करेगा संघठन हमेशा उसके साथ रहेगा।
            साथियो 29नवम्बर2016 से चले 37दिन अनुदेशक धरने के संघर्ष के कारण अनुभाग मे लम्बित है वो आदेश लाने के लिये प्रयास लगातार जारी है वो सभी आदेश निश्चित आयेगा ।उसके लिये आप सभी परेशान बिल्लकुल न हो ।वो आदेश आयेगा और निश्चित आयेगा।
धन्यवाद

सच परेसान हो सकता है।।
              लेकिन पराजित नही।।

आपके संघर्षो का साथी
तेजस्वी शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर  एसोसिएशन  उत्तर प्रदेश
मो०9670923000(वाट्स अप)