Saturday, November 19, 2016

ये क्या है...

भाई राकेश जी,👆�ये क्या है... मै आपके धरने का विरोध नही कर रहा हूँ, लेकिन जो डेट पहले से तय है,तो उसी डेट में आप धरना क्यों दे रहे है। क्योंकि हम एक आम अनुदेशक है,प्रदेश के दोनों संगठनों में प्रतिभाग करते..क्योंकि हमारा उद्देश्य केवल अनुदेशक शिक्षक भाइयों/बहनों की सफलता चाहिए। और वो सफलता हम सबको धरने से प्राप्त होती। और हम सब आम अनुदेशक स्वतंत्र है प्रदेश के दोनों संगठनों के धरने में जाने के लिए।
लेकिन आप सब एक ही डेट पर धरना दोगे तो संख्या कैसे पहुँचेगी। हम सब फिर असफल हो जायेंगे,संख्या की वजह से। और इस चुनावी वर्ष के लाभ से वंचित हो जायेंगे।

इसलिए अभी कुछ नही बिगड़ा है,सही निर्णय लेते हुए कदम उठाए। जिस संघ ने पहले डेट निर्धारित किया है,सभी अनुदेशक मिलकर उसका सहयोग करें, फिर आपके के द्वारा निर्धारित धरने में भी सबका सहयोग पूरा अनुदेशक समाज मिलकर करेगा। इस चुनावी घडी में फुटफुट कर ना लड़ो,वरना सभी अनुदेशक मित्रों की जिंदगी अंधकारमय हो जायेगी। इसलिए दोस्तों चुनावी वर्ष का फायदा साथ मिलकर उठाओ।

मै तेज यादव पहले भी पोस्ट कर चूका हूँ, मै ना तेजस्वी के साथ हूं, ना मै राकेश के साथ हूँ। मै खुद एक आम अनुदेशक की हैसियत से दिसम्बर तक का समय दिया हूँ, ये दोनों प्रदेश अध्यक्ष अपना डंडा-झंडा लेके लग जाये। अगर हम अनुदेशकों को इस चुनावी वर्ष का फायदा नही मिला तो दोनों लोग अपने पद से त्याग पत्र सौपे। हम सब खुद एक नए अध्यक्ष के साथ अनुदेशकहित के बारे में सोचेंगे।
क्योंकि इन तीन सालो में जो नुक्सान हुआ इन्ही महोदय लोगों की वजह से।

इसलिए कोई भी अनुदेशक साथी इन लोगो पर कोई कमेंट नही करेगा। इस चुनावी वर्ष में इन दोनों अनुदेशक नेता जी लोगो को देख लीजिये। जिला आज़मगढ़ आज तीन साल से इन दोनों लोगो का केवल समर्थन किया,लेकिन किसी संघ के साथ आज तक नही जुड़ा, इन्ही महोदय लोगों की वजह से।

मै तेज यादव प्रदेश के सभी अनुदेशक मित्रो से विनम्र निवेदन करता हूँ, कोई भी साथी इन दोनों अनुदेशक नेताओ पर कोई टिप्पणी ना करें। क्योंकि हम सबका अगर ये किमती वक़्त बर्बाद हुआ तो भरपाई यही लोग करेंगे(प्रदेश अध्यक्ष नया चुना जायेगा)

       तेज यादव
अनुदेशक आजमगढ़

एक अपील जिले के साथियो से

प्रिय सभी अनुदेशक साथियो को आम अनुदेशक संजीव पाण्डेय मैगलगंज खीरी  की तरफ से नमस्कार
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
नोट÷क्रप्या  मुझे किसी ग्रुप  से रिमूव न किया जाय 29 तक मेरी बात को समझो
साथियो मै राकेश पटेल  जी से कहना  चाहता हु की अब तुम हम अनुदेशको के बीच में घिनौनी और गन्दी व् ओछी राजनीती पैसे कमाने के चक्केर में कब तक करोगे।
साथियो आप को याद होना चाहये की  जब पटेल का धरना  मेला मैदान में चल रहा था  तो इनको वार्ता के लये   श्री अजय  सिंघ  सचिव जी ने बुलाया और इनकी गन्दी राजनीति के चक्केर में इनको भगाया और कहा तुंहारी माग जायज नहीं । तो आप ने घड़ियाली आँशु बहाये और तेजस्वी से समर्थन मागा ।  तेजस्वी जी  ने अनुदेशक हित में अपनी दरियादिली दिखाते हुए अपने दलबल के साथ तेरा समर्थन किया।  तब तेरी सहमति बानी
उसके बाद शुक्ला जी ने 4 ओक्ट का घेराव का एलान किया तो तू परियोजना में बैठ गया वहाँ से एक आदेश मिला वो भी लूला लगड़ा  आदेश लाया।जिससे कोई फायदा नहीं। और झूठ बोला तू ने की 7 pay के लये फ़ाइल जा चुकी है  आज जब आप ने पोस्ट डाली की अभी फ़ाइल भेजी ही नहीं गयी।ये गन्दी राजनीती है कब तक अनुदेशको  को गुमराह करते रहो गए ।पटेल साहब होश में  आओ

तेजस्वी जी के द्वारा धरना जो 29 से एलान ये जंग है वो पहले ही घोसित हो चूका। आज आपने  अपना धरना 29 से परियोजना पर लगा कर एक बार पुनः कायरता का परिचय दिया आपने
धन्य धन्य पटेल जी
अभी भी समय है  पटेल जी होश में आते हुए अनुदेशक हिट में तेजस्वी की शरण में आओ  और 29 नवम्बर को अपने बैनर के साथ आप मेला मैदान आये आप का स्वागत होगा।अगर नहीं आये तो  अकेले परियोजना पर राम राम जपते रहो  कोई अनुदेशक तेरे धरने में नहीं आएगा और न ही तेरी वार्ता सफल हो पायेगी
एक अपील प्रदेश के सभी आम अंनुदेशक /अनुदेशकाओ से
आप सभी 29 नवम्बर को लखनऊ आये लेकिन भोला भाई के धरने  में अवस्य आये । इस नाज़ुक घड़ी में आप सबका  भोला की ही शरण में हित है
पटेल भाई होश में आओ।
अपने दल के साथ भोला के धरने में आओ
अभी करो अर्जेंट करो हम सबको परमानेंट करो
बोल अनुदेशक हल्ल्ला बोल
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
आपका अपना संघर्षो का साथी
आम अनुदेशक
संजीव पाण्डेय
लखिमपुर खीरी

मा.मुख्यमंत्री जी वार्ता हो के रहेगी

सभी साथियों को नमस्कार

*साथियों मै किसी भी संगठन के खिलाफ नहीँ बोलना या लिखना चाहता था लेकिन आज राकेश जी ने फ़िर से अपने ही अनुदेशक परिवार के सदस्यों के साथ छल करना शुरू कर दिया जिसके लिय लिखना ज़रूरी था* ,अनुदेशक हित की बात करने वाले राकेश पटेल जी उस समय आपका अनुदेशक हित कहाँ था भाई जब हम लोग 55 दिन तक धरने किय ,विधान सभा घेराव के दौरान लाठियां बरसी लेकिन उसके बओजूद उच्च प्राथमिक के अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ल जी ने अपने साथियों के साथ आपके धरने का समर्थन किया और आपको अकेला महसूस नहीँ होने दिया ।
पूर्व मा.अनु.कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल जी आप ज़रा ये बताये की जब उच्च प्राथमिक संगठन का अनिश्चित कालीन धरना दिनांक 29-11-2016 पहले से प्रस्तावित था और इसकी सूचना भी प्रशासन को संगठन ने दे दिया तो फ़िर आप अपनी नेता गिरी दिखाकर आपने ने 29 की तारीख घोषित कर दी ।इसको क्या समझा जाये,और स्थान आपने वही चुना जहाँ से अधिकारीयों ने सिर्फ आपको छुनछूना पकड़ा दिया वो भी पारस्परिक स्थानांतरण का जोकि पूरे प्रदेश मे मात्र इसका लाभ लेने वाले कुछ ही साथी होंगे ।आप कहते हो की आप के संघ द्वारा 1470 मानदेय बढ़ोत्तरी कराया गया जोकि सरासर झूठ है केन्द्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ोत्तरी किया गया ,आपने ये भी कहा की नियमित मानदेय का आदेश कराया ,आप ज़रा बताव की किस जनपद मे महीना पूरा होते ही मानदेय आ जाता है आपने कहा की अनुदेशको से कोई अतिरिक्त कार्य न लिय जाये इसके लिय आपने आदेश करवाया ,जब की न जाने कितने अनुदेशक साथी अतिरिक्त कार्य किय और कर रहे है ,मुझे तो हँसी इस बात की आयी जब आपके संघ के एक सज्जन प्रदेश पदाधिकारी ने ये कहा की लक्ष्मण मेला मैदान मे धरना देने से क्या होगा अरे भाई ये वही स्थान है जहाँ पर कितने विभाग के कर्मचारी संघर्ष करके जीत हासिल की है !राकेश जी मै आपके आन्दोलन का विरोध नहीँ कर रहा हूँ लेकिन विरोध मेरा इस बात का है जब उच्च प्राथमिक का धरना पहले से 29 को फिक्स था तो आपने अपने धरने की डेट् 29 क्यों रखी अगर आपको धरना ही देना था तो आप पहले या बाद मे डेट तय कर लिय होते खैर आपके इस कार्यक्रम से हमलोगों पर कोई असर नहीँ पड़ेगा ,जो कमेट्मेट किया गया उसी को दोहराते हुए फ़िर कह रहा हूँ आप चाहे जितना दम लगा लो इस बार अगर अनुदेशक साथियों अपना साथ और सहयोग दे दिया तो मा.मुख्यमंत्री जी वार्ता हो के रहेगी ।साथियों एक भी साथी छूटने न पाये और अफवाहों पर ध्यान न देते हुए 29 नवम्बर को लक्ष्मण मेला मैदान पहुँचे !
      🙏निवेदक🙏
*_विशाल श्रीवास्तव_*
*_प्रदेश सचिव_*
*_उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेल.ऐशो_*